Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभा, यूपी और बिहार में राहुल गांधी की रैली
Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज 20 अप्रैल को कर्नाटक और महाराष्ट्र में के दौरे पर रहेंगे। वह कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी रैली करेंगे। इसके साथ की विपक्ष के मुख्य चेहरा राहुल गांधी बिहार के भागलपुर और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जन सभा करेंगे। तो वहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी केरल में चुनाव प्रचार करेंगी। यह भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट से किया नामांकन, सीएम भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद यह भी पढ़े: ईवीएम में कैद हो रही गडकरी, नकुल, जितिन, मसूद समेत इन दिग्गजों की किस्मत…
कांग्रेस में भाजपा के दो पूर्व विधायक
कर्नाटक (Lok Sabha Election 2024) में भाजपा के दो पूर्व विधायक मलकाया गुत्तेदार और शारदा मोहन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कलबुर्गी के अफजलपुर से छह बार विधायक रह चुके गुत्तेदार पूर्व में मंत्री रहे हैं। गुत्तेदार अपने भाई नितिन वेंकैया गुत्तेदार को भाजपा में शामिल किए जाने से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के एमवाई पाटिल जीते और नितिन दूसरे एवं गुत्तेदार तीसरे स्थान पर रहे थे। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह जनपद है।PM Shri @narendramodi's public programmes in Maharashtra and Karnataka on 20th April 2024.
Watch Live: 📺https://t.co/ZFyEVldUYK 📺https://t.co/vpP0MInUi4 📺https://t.co/lcXkSnNPDn 📺https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/vT1cQFlj9i — BJP (@BJP4India) April 19, 2024
पीएम मोदी की आज चार जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Lok Sabha Election 2024) आज एक के बाद एक दो राज्यों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के परभणी में पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में 4 बजे रैली करेंगे। चिक्काबल्लापुर के बाद वो शाम साढ़े 5 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज 20 अप्रैल को पीएम मोदी कुल 4 जनसभा को संबोधित करेंगे।आज @RahulGandhi जी बिहार के भागलपुर में सुबह 11.30 बजे और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दोपहर 3.30 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें- 📺 https://t.co/NGgQ2sFTl9 📺 https://t.co/17P1scxIYb 📺 https://t.co/kjndCScFJk pic.twitter.com/4ilozeX4Ni — Congress (@INCIndia) April 20, 2024