Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की राजस्थान के जालौर और बांसवाड़ा में रैली, तो राहुल गांधी की सतना और रांची में जनसभा
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जालौर और बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पहले दोपहर 1:45 बजे जालौर सिरोही क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:15 बजे बांसवाड़ा में चुनावी रैली करेंगे। तो वहीं विपक्ष के मुख्य नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के सतना और झारखंड के रांची में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़े: कटनी में गरजे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कहा- कांग्रेस अपना घर ही नहीं संभाल पा रही यह भी पढ़े: कार और ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत
पीएम मोदी की यह जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को राजस्थान के जालोर और बांसवाड़ा में एक-एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र और शाम 4 बजे बांसवाड़ा लोक सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर तैयारी कर ली गई है। पीएम मोदी के मंच पर वरिष्ठ आदिवासी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसके सहारे क्षेत्र के आदिवासी (Lok Sabha Election 2024) वोटरों की भीड़ जुटाने का प्लान है।प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की 21 अप्रैल, 2024 को राजस्थान में जनसभाएं।
लाइव देखें: 📺https://t.co/ZFyEVldUYK 📺https://t.co/vpP0MInUi4 📺https://t.co/lcXkSnNPDn 📺https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/vWvjLqozz6 — BJP (@BJP4India) April 20, 2024
राहुल गांधी की यह जन सभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे सतना पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का यह दूसरा एमपी दौरा है। जिसके बाद राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की संयुक्त जन सभा मेें शामिल होंगे। यह जनसभा रांची में दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होगी। जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे सहित इंडिया गुट के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और श्री @RahulGandhi आज दोपहर 3 बजे रांची, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें- 📺 https://t.co/NGgQ2sFTl9 📺 https://t.co/17P1scxIYb 📺 https://t.co/4uLWRC3x0j pic.twitter.com/UnqM27cQ2p
— Congress (@INCIndia) April 21, 2024