PM Modi in Rudrapur: उत्तराखंड से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- तीसरे टर्म में फ्री बिजली देने का लक्ष्य
PM Modi in Rudrapur: रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 2 अप्रैल उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर के निशाना साधा। इस दौरान कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेगी, इस तीसरे कार्य़काल में हमारा लक्ष्य देशवासियों को फ्री बिजली देने का है। यह भी पढ़े: कोटा कलेक्टर के एकाउंट से कांग्रेस प्रत्याशी पहलाद गुंजल जिंदाबाद, यह अधिकारी निलंबित
आपको 24 घंटे बिजली मिले
पीएम नरेन्द्र मोदी ने रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर जन सभा मेें कहा, मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है, अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है. आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई हो, इसके लिए मोदी ने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' शुरू की है।कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है। - पीएम श्री @narendramodi पूरा… pic.twitter.com/2QH4I0BpcV
— BJP (@BJP4India) April 2, 2024