गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, विधि-विधान से की महादेव की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जानिए इस दौरे का महत्व।
PM नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को वे सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। सोमनाथ मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका इतिहास हजारों साल पुराना है। मंदिर को कई बार नष्ट किया गया और फिर से बनाया गया। आज यह मंदिर भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। संबंधित खबर:फिर स्थापित होगा सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग, 1000 हज़ार साल पहले तोड़ दिया था गज़नी ने
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Shri Somnath Jyotirlinga Mandir.
(Source: DD) pic.twitter.com/LGzeS88SAs — ANI (@ANI) March 2, 2025