वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए बोले PM मोदी–‘सुधार पथ की स्पष्ट तस्वीर पेश की’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नए इनकम टैक्स बिल 2025 को लेकर तारीफ की है। पढ़ें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। स्वदेश लौटने के बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों की स्पष्ट तस्वीर पेश की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के साथ वित्त मंत्री का वह वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे संसद में नए इनकम टैक्स बिल 2025 को पेश कर रही हैं।
During her remarks in Parliament, Finance Minister @nsitharaman Ji has given a very clear picture of the Indian economy and the reform trajectory we are undertaking.
Here are the links to her speeches…https://t.co/whEfSI21IThttps://t.co/FovSFXtT1zhttps://t.co/oKWCO0KSij — Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2025
जानें, नए इनकम टैक्स बिल की खास बातें
केंद्र सरकार ने 1961 के मौजूदा आयकर अधिनियम को हटाकर एक नया आयकर विधेयक, 2025 पेश किया है। यह विधेयक 622 पन्नों का होगा, जिसमें 536 सेक्शन और 16 अनुसूचियां (शेड्यूल) शामिल की गई हैं। इसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल और अधिक प्रभावी बनाना है।- असेसमेंट ईयर की जगह ‘टैक्स ईयर’: नए बिल में यह साफ किया गया है कि अब वित्तीय वर्ष के पहले 12 महीनों को ही टैक्स ईयर कहा जाएगा। असेसमेंट ईयर की अवधारणा को समाप्त कर दिया गया है।
- ‘एसेसी’ शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल: सरकार ने इनकम टैक्स कानून की जटिल भाषा को सरल बनाने का निर्णय लिया है। अब करदाता को ‘एसेसी’ नहीं कहा जाएगा।
- कानूनी भाषा होगी और सरल: मौजूदा इनकम टैक्स लॉ में तकनीकी शब्दावली और जटिल भाषा के कारण कई बार भ्रम की स्थिति बन जाती थी। नए बिल में भाषा को आम लोगों के लिए अधिक सरल और सहज बनाया जाएगा।