भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खी के बीच बैंकॉक में PM मोदी की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात, क्या सुधरेंगे रिश्ते?
PM Modi Muhammad Yunus Meeting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रशासक मोहम्मद यूनुस (BIMSTEC conference in Bangkok) से हुई। भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी के बीच दोनों नेताओं की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रशासक नियुक्त किया गया था। उसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते में खटास आ गई थी। पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात पर संशय बरकरार था। आखिर इस मुलाकात में क्या बात हुआ और इसे क्यों महत्वपूर्ण माना जा रहा है आइए विस्तार से जानते हैं। PM Modi Muhammad Yunus Meeting[/caption] PM Modi Muhammad Yunus Meeting[/caption]
PM नरेंद्र मोदी की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात
बैंकॉक में पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस (PM Modi Muhammad Yunus Meeting) के बीच अहम मुलाकात हुई है। बता दें कि, मोहम्मद यूनुस पिछले कुछ समय से कोशिश में थे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हो। मोहम्मद यूनुस की ओर से किए गए आग्रह पर बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान आज (शुक्रवार, 4 अप्रैल को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस संग द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल समेत कई अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले रात्रिभोज में भी दोनों नेता अगल-बगल बैठे नजर आए थे। [caption id="attachment_79416" data-align="alignnone" data-width="1200"]मुलाकात में भारत और बांग्लादेश की बीच तल्खी का असर?
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है पीएम नरेंद्र मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात की जो तस्वीर सामने आ रही हैं उसके कई मायने हो सकते हैं। इन तस्वीरों पर हैरानी इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी राष्ट्राध्यक्ष से मिलते हैं तो गर्मजोशी मिलते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी खुले दिल से गले मिलते हैं, लेकिन इन तस्वीरों में ऐसा कुछ नहीं दिखा। इसकी एक वजह भारत और बांग्लादेश की बीच तल्खी हो सकती है। [caption id="attachment_79417" data-align="alignnone" data-width="1200"]बैंकॉक में मोहम्मद यूनुस से इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस के साथ मुलाकात में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। दोनों के बीच अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर काफी बातचीत हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में अल्पसंख्यकों के मुद्दे को खुलकर उठाया है। बैठक में प्रधानमंत्री ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही पीएम ने आशा व्यक्त किया है कि बांग्लादेश सरकार अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक, स्थाई और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान शेख हसीना के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।BIMSTEC is an important forum to further global good. It is imperative we strengthen it and deepen our engagement. In this context, I proposed a 21-point Action Plan covering different aspects of our cooperation. pic.twitter.com/6lsTbLwAGc
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025