ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई की मौत का कारण..? मोसाद ने कैमरों को किया था हैक

Israel Iran Cyber Attack: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से एक तरफ जहां ईरान में मातम पसरा हुआ है, जबकि दूसरी तरफ इजरायल-US और अमेरिका में जंग बढ़ती जा रही है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-03 06:04 GMT

Israel Iran Cyber Attack: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से एक तरफ जहां ईरान में मातम पसरा हुआ है, जबकि दूसरी तरफ इजरायल-US और अमेरिका में जंग बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले हुए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। लेकिन अब सवाल उठ रहा था कि इजरायल ने कैसे खामेनेई को टारगेट किया, क्योंकि वो एक बेहद शक्तिशाली सुरक्षा घेरे में थे। अब एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैसे इजरायल ने खामेनेई को निशाना बनाया।

 

ट्रैफिक कैमरे को सहारा बनाकर किया हमला

बता दें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही है। लेकिन एक रिपोर्ट में खामेनेई की मौत का कारण ट्रैफिक कैमरे को बताया जा रहा है। इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि इजरायल ने खामेनेई ट्रैक करने के लिए तेहरान के बड़े ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क को हैक किया था। इजरायल ने साइबर अटैक का सहारा लेकर खामेनेई को निशाना बना दिया।

 

मोसाद ने कैमरों को किया था हैक

खामेनेई को निशाना बनाने में इजरायल ने मोसाद का सहारा लिया, बता दें मोसाद एजेन्सी इज़राइल की खुफिया एजेन्सी है। इसको दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेन्सी माना जाता है। इस रिपोर्ट में इजरायल को सालों पहले कैमरों का एक्सेस मिला था। इसमें से एक कैमरे का एंगल खामेनेई की सिक्योरिटी टीम की कार पार्किंग में लगा था। अब इस रिपोर्ट में किए गए दावे में कितनी सच्चाई है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईरान के अंदर उसका नेटवर्क कितना गहरा है।

 

ईरान में 555 लोगों की मौत!

ईरान पर अमेरिका-इजराइल ने मिलकर हमला बोल दिया है। अमेरिका-इजराइल के इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के अलावा कई बड़े नेताओं की मौत हो गई। हालांकि इसके बाद ईरान की तरफ से आक्रामक कार्रवाई भी की गई है। ईरान ने बहरीन, इराक, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर और UAE समेत कई देशों पर स्थित अमेरिकी बेस पर हमला बोला। अकेले ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत हो गई।      

Tags:    

Similar News