PM मोदी की लायन सफ़ारी: हाथों में कैमरा, सामने शेर...गिर नेशनल पॉर्क में अलग अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री
PM मोदी ने वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे पर गिर सफारी का आनंद लिया, शेरों की तस्वीरें खींचीं और वन्यजीव संरक्षण पर जोर दिया। NBWL बैठक में लिया हिस्सा।
PM Modi On WorldWildlifeDay: PM नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासन गिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता की और जंगल सफारी का आनंद लिया। PM मोदी ने इस मौके पर वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया।
Today, on #WorldWildlifeDay, let’s reiterate our commitment to protect and preserve the incredible biodiversity of our planet. Every species plays a vital role—let’s safeguard their future for generations to come!
We also take pride in India’s contributions towards preserving… pic.twitter.com/qtZdJlXskA — Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2025