PM Modi Bday Prep: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के लिए तैयार खास तोहफा, राजकोट के व्यापारी ने बनाई अनोखी पगड़ी
PM Modi Bday Prep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राजकोट के एक व्यापारी ने अनोखा तोहफा तैयार किया है।
PM Modi Bday Prep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राजकोट के एक व्यापारी ने अनोखा तोहफा तैयार किया है। स्थानीय व्यापारी संजय जेठवा ने अपने विशेष हुनर का उपयोग करते हुए पीएम मोदी के लिए एक भव्य आंटावाली पगड़ी बनाई है, जिसमें 75 मीटर कपड़े का उपयोग किया गया है। यह पगड़ी न केवल अपने आकार और वजन के कारण चर्चा में है, बल्कि इसके पीछे छिपे प्रतीकात्मक संदेश भी इसे खास बनाते हैं।
क्या है इस पगड़ी की खासियत?
संजय जेठवा, जो राजकोट के बजरंगवाड़ी इलाके में “संजयराज पगड़ी” नाम से दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि यह पगड़ी पूरी तरह से पीएम मोदी के जीवन और कार्यकाल से प्रेरित है।- पगड़ी में 75 मीटर कपड़ा इसलिए इस्तेमाल किया गया क्योंकि नरेंद्र मोदी जल्द ही 75 वर्ष के हो जाएंगे।
- पगड़ी की ऊंचाई 16 इंच रखी गई है, जो उन्हें भारत का 16वां प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रतीक है।
- वहीं इसका वजन 25 किलो रखा गया है, जो इसे 25 मार्च 2025 को तैयार किए जाने की तिथि को दर्शाता है।