चन्नी के बयान पर कांग्रेस फंसी, संबित पात्रा बोले... CWC पाकिस्तान वर्किंग कमेटी बन गई, ये ऑक्सीजन दे रहे!
कांग्रेस पार्टी का प्लान इवेंट
CWC मीटिंग में पारित हुए प्रस्तावों की तुलना हाथी के दांतों से करते हुए उन्होंने कहा कि CWC मीटिंग के तुरंत बाद कांग्रेस ने दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई। यह पीसी चरणजीत सिंह चन्नी से करवाई। उन्होंने यह आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी का प्लान इवेंट था। पात्रा ने कहा कि एक तरफ मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ बोलेंगे और दूसरी तरफ चरणजीत सिंह पीसी कर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करेंगे और इसका सबूत मांगेंगे।पाक सरकार...सेना को ऑक्सीजन सप्लाई
कांग्रेस पर तंज कसते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर समय पाकिस्तानी सरकार और सेना को ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम करती है। ये बाहर से CWC और अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी हैं। ऐसा नहीं हो सकता है कि हर दिन एक नेता बाहर निकल कर आए, भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोसे। ये एक दो बार हो सकता है लेकिन जब से आतंकी हमला हुआ है, हर दिन कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।
#WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says "...From outside, they are the Congress Working Committee (CWC) but from inside, they are PWC (Pakistan Working Committee)...CWC meeting was held yesterday, and some proposals were passed. Right after that, a press conference was held, and… https://t.co/DabrGkHht5 pic.twitter.com/BxTkFLOTpU
— ANI (@ANI) May 3, 2025