जंग के बीच ट्वीट कर फंड मांग बैठा पाकिस्तान, किरकिरी हुई तो सुनिए दे डाली ये अजीब सफाई?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई, फजीहत के बाद हैकिंग का बहाना बनाया, IMF अब नया लोन देने से कतरा रहा।
जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, तो पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की और शर्मनाक हार झेली। इस हार के बाद पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे अंतरराष्ट्रीय दाताओं से सोशल मीडिया पर ही पैसे मांगने पड़े! लेकिन जब इसकी दुनियाभर में फजीहत हुई, तो पाकिस्तान ने अपनी असलियत छुपाने के लिए हैकिंग का झूठा बहाना रच दिया। क्या सच में हैकिंग हुई थी या यह पाकिस्तान की एक और शर्मनाक चाल थी? आइए पूरी कहानी समझते हैं... इस ट्वीट में विश्व बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों को टैग किया गया था, जिससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान युद्ध की मार झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए तरस रहा था। यह ट्वीट पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली का जीता-जागता सबूत था। अब और पैसा देना खतरनाक हो सकता है। वहीं भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को पिछले तीन दशकों में कई बार आर्थिक मदद दी गई, लेकिन उसने इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया।
"पैसा दे दो!": पाकिस्तान का ट्विटर पर भीख मांगने का दृश्य
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक चौंकाने वाला ट्वीट आया कि:बेइज्जती झेलकर पाक ने मारी पलटी
जब यह ट्वीट वायरल होकर पाकिस्तान की फजीहत करने लगा, तो पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने जल्दबाजी में एक बयान जारी कर दावा किया कि सरकारी अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन कुछ सवाल अनुत्तरित रह गए:- क्या हैकर्स ने सिर्फ एक ही ट्वीट किया?
- क्या हैकर्स को सिर्फ "पैसा दे दो" लिखने की जरूरत थी?
- पाकिस्तान ने साइबर अपराध की कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई?
Pakistan's Ministry of Information and Broadcasting claims that the 'X' account of the govt's Ministry of Economic Affairs, Economic Affairs Division was hacked https://t.co/SQbnZ8QJjj pic.twitter.com/wwBpynQhR7
— ANI (@ANI) May 9, 2025