ईरान ने अब ब्रिटेन को दी धमकी, अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत पड़ेगी भारी
Iran Warns britain: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का फिलहाल कोई रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा हैं। इजराइल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान पर पिछले 20 दिन से ज्यादा दिन तक जबरदस्त कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।
Iran Warns britain: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का फिलहाल कोई रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा हैं। इजराइल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान पर पिछले 20 दिन से ज्यादा दिन तक जबरदस्त कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। दूसरी तरफ ईरान ने भी इस जंग में इजराइल के साथ अमेरिका के खाड़ी देशों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की हैं। अब ईरान ने खाड़ी देशों के अलावा ब्रिटेन को भी कड़ी चेतावनी दी हैं।
ईरान ने अब ब्रिटेन को दी धमकी
हाल ही में ईरान ने क़तर के तेल ठिकानों को जमकर निशाना बनाया हैं। अब ईरान ने ब्रिटेन को भी धमकी दी हैं। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने कहा है कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करने की इजाजत देता है, तो इसे सीधे जंग में शामिल होना माना जाएगा।
एकतरफा रुख बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अब्बास अरगची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने ब्रिटेन को धमकी देने के साथ उनके पीएम को लेकर भी टिप्पणी की हैं। अब्बास अरगची ने कहा कि ''ब्रिटिश पीएम का अस्पष्ट और एकतरफा रुख अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रिटेन के ज्यादातर लोग इजरायल-अमेरिका की ईरान पर इस अनचाही जंग में कोई हिस्सा नहीं चाहते। अपने ही लोगों की बात अनसुनी करके प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ब्रिटेन की जानें खतरे में डाल रहे हैं।''
ब्रिटेन ने दी हैं अमेरिका को एयरबेस के इस्तेमाल की इजाजत
बता दें ईरान विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने दावा किया हैं कि ब्रिटेन ने अमेरिका को एयरबेस के इस्तेमाल की इजाजत दी हैं। इस एयरबेस पर अमेरिकी बॉम्बर विमान लगातार आते-जाते देखे जा रहे हैं। इसको लेकर ब्रिटेन का कहना है कि यह 'रक्षात्मक कार्रवाई' है, जिसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमला करने वाले ईरानी मिसाइल ठिकानों को नष्ट करना है।