अबू धाबी में मिसाइल मलबे से दो लोगों की मौत, कुवैत ने जारी की चेतावनी
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में पिछले कई हफ़्तों से जारी संघर्ष अब भयानक रूप ले रहा है। भले ही अमेरिका ने ईरान पर हमले पांच दिन के लिए रोक दिए हो, लेकिन दूसरी तरफ ईरान खाड़ी
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में पिछले कई हफ़्तों से जारी संघर्ष अब भयानक रूप ले रहा है। भले ही अमेरिका ने ईरान पर हमले पांच दिन के लिए रोक दिए हो, लेकिन दूसरी तरफ ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा हैं। लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से आम लोगों की जान जा रही हैं। अबू धाबी में गुरुवार को एक मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
अबू धाबी में मिसाइल मलबे से दो लोगों की मौत
ईरान की तरफ से किए जा रहे हमलों का शिकार आम लोग भी बन रहे हैं। ईरान ने खाड़ी देशों को इस दौरान जमकर निशाना बनाया हैं। अबू धाबी में एक मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि स्वेहान रोड पर पर मिसाइल मलबा गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
ईरान के शिराज में हुई बमबारी
बता दें इजराइल की तरफ से ईरान के प्रमुख स्थानों पर हमले लगातार किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के शिराज में इजराइल की तरफ से जमकर बमबारी हुई हैं। इस बमबारी में भी कई लोगों के मरने की खबर आ रही हैं। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों की संख्या और तीव्रता बढ़ती जा रही है।
कुवैत ने जारी की चेतावनी
ईरान के परमाणु संयंत्र के पास हुए हमलों के बाद कुवैत ने विकिरण संबंधी चेतावनी जारी की। कुवैत ने निवासियों को घर के अंदर रहने, बाहर अनावश्यक आवाजाही से बचने और सभी खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखने की सलाह दी। आईएईए ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की मामूली दुर्घटनाएं भी गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।