कोलंबिया में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत

Colombia Military Plane Crash: बीते कुछ सालों में विमान हादसों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा हैं, ये दुनिया के लिए एक बड़ा ही चिंता का विषय भी बना हुआ हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-24 03:08 GMT

Colombia Military Plane Crash: बीते कुछ सालों में विमान हादसों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा हैं, ये दुनिया के लिए एक बड़ा ही चिंता का विषय भी बना हुआ हैं। अब एक और बड़ा विमान हादसा कोलंबिया में सामने आया हैं। सोमवार को देर शाम कोलंबिया सेना का एक विमान दक्षिणी अमेजन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 125 लोग सवार थे, जिसमें से 66 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल कई लोग इस हादसे के बाद से लापता भी बताए जा रहे हैं।

उड़ान भरते समय पेड़ से टकरा गया विमान

इस विमान हादसे के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरफाइटर ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान उड़ान भरने के समय ये हादसा हो गया। रनवे के आखिरी में किसी चीज से टक्कर लगी। इसके बाद विमान का एक पंख एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और ये कुछ ही पल में विकराल रूप में नज़र आने लगी।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें क्षिणी अमेजन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस घटना के बाद वहां के आम नागरिकों ने बचाव कार्य शुरू किया था, कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर घायल सैनिकों को बिठाकर कच्ची सड़क पर तेजी से दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। बाद में सेना के वाहन भी वहां पहुंचे। 

Tags:    

Similar News