कतर में ईरान ने किया बड़ा हमला, LNG प्लांट पर दागी कई मिसाइलें
Qatar LNG plant Attack: इजराइल-अमेरिका से जंग के बीच ईरान खाड़ी देशों पर ही लगातार निशाना बना रहा है। अब ईरान ने क़तर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को निशाना बना डाला।
Qatar LNG plant Attack: इजराइल-अमेरिका से जंग के बीच ईरान खाड़ी देशों पर ही लगातार निशाना बना रहा है। अब ईरान ने क़तर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को निशाना बना डाला। कतर के रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित इस प्लांट पर ईरान की तरफ से कई मिसाइलें दागी गई है। फिलहाल इस प्लांट का उत्पादन रुक गया है।
प्लांट के सभी कर्मचारी सुरक्षित
क़तर में मौजूद यह LNG प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट है। ईरान ने अब इस प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। ईरान के हमले के बाद इस क्षेत्र में कई जगह आग लग गई। हालांकि हमले के संकेत पहले मिलने के चलते प्लांट के सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर भेज दिए गए थे। लेकिन अब इस प्लांट को लेकर जानकारी मिल रही है कि अगले कई दिनों तक यहां उत्पादन शुरू होता नज़र नहीं आ रहा है।
क़तर ने उठाया बड़ा कदम
ईरान के इस हमले के बाद कतर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ईरान के हमलों के बाद कतर ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया। कतर ने हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।