US Iran Conflict: ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो फिर...

US Iran Conflict: ईरान और इजराइल के बीच इस समय जबरदस्त बमबारी देखने को मिल रही हैं। एक दिन पहले इजराइल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र को मिसाइल से निशाना बनाया था।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-22 03:57 GMT

US Iran Conflict: ईरान और इजराइल के बीच इस समय जबरदस्त बमबारी देखने को मिल रही हैं। एक दिन पहले इजराइल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र को मिसाइल से निशाना बनाया था। तो उसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजरायल के शहर डिमोना पर मिसाइल से हमला बोला। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हैं।

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो फिर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा रोके होर्मुज स्ट्रेट को लेकर काफी चिंतित नज़र आ रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनियाभर में तेल की कमी हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हैं। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि ईरान अगर उनकी इस बात को नहीं मानता हैं तो फिर वह पावर प्लांट्स पर हमला करेगा।

पावर प्लांट्स को कर देंगे राख: डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर बड़ी धमकी दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि ''यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल नहीं करता, बिना किसी धमकी के, इस सटीक समय से 48 घंटों के भीतर, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर देगा, सबसे बड़े वाले से शुरुआत करते हुए।''

क्या हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज...?

सिर्फ 30 मील चौड़ा ये संकरा रास्ता पर्शियन गल्फ यानी फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, यूएई और ओमान इसी रास्ते से अपना तेल का व्यापार करते हैं। यह रास्ता बंद होने का मतलब पूरी दुनिया में तेल की कमी हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News