"बांग्लादेश में मिल जाएगा झारखंड," BJP नेता निशिकांत दूबे ने क्यों दे डाला ऐसा बयान?
BJP सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर बड़ा बयान दिया, कहा- NRC नहीं लागू हुआ तो झारखंड बांग्लादेश में मिल जाएगा, सियासत गरमाई।
BJP नेता और सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर चिंता जताते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और अगर एनआरसी (National Register of Citizens) को लागू नहीं किया गया, तो झारखंड बांग्लादेश में मिल जाएगा। बता दें कि निशिकांत दूबे ने गिरिडीह में हुई हिंसा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए राज्य में प्रवेश करना आसान बना दिया है। इसकी वजह से राज्य में जनसंख्या में परिवर्तन और अशांति फैल रही है।
#WATCH | Delhi | On Giridih violence, BJP MP Nishikant Dubey, says, "A similar incident happened in my area...Before the Jharkhand assembly elections, the BJP had said that in 30 out of 81 assembly constituencies, voter turnout has increased from 50% to 150%, which is because of… pic.twitter.com/MXfOotK9LE
— ANI (@ANI) March 15, 2025