ममता बनर्जी बना रहीं बंगाल को बांग्लादेश? गिरिराज सिंह का हमला, लालू-तेजस्वी को भी घेरा
Murshidabad violence on Waqf Act:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार वक्फ कानून को लेकर हिंसा भड़क उठी। जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाके में भारी पथराव और आगजनी के बाद हालात बेकाबू हो गए। प्रर्दशनकारियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। कई गाड़ियों में आग लगा दी। (Murshidabad violence on Waqf Act) हालात इतने बिगड़ गए कि BSF को उतारना पड़ा। इलाके में अब भी भारी पुलिसबल तैनात है। अब बंगाल में हिंसा की घटना को लेकर BJP मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर ली है। कानून-व्यवस्था को लेकर बंगाल सरकार सवालों के घेरे में हैं।
ममता बनर्जी के लिए मुसलमान ही वोट बैंक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और मांझी ही नाव डुबोए तो कौन बचाए। ममता बनर्जी बंगाल सरकार की मुखिया हैं और उनका केवल मुसलमान ही वोट बैंक नहीं है, उनकी हिंदुओं की रक्षा करने की भी जिम्मेदारी है। मुर्शिदाबाद की घटना दिखा रही है कि अब बंगाल से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिल दहलाने वाली घटना है।#WATCH बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "... ममता बनर्जी बंगाल सरकार की मुखिया हैं और उनका केवल मुसलमान ही वोट बैंक नहीं है, उनकी हिंदुओं की रक्षा करने की भी जिम्मेदारी है। मुर्शिदाबाद की घटना दिखा रही है कि अब बंगाल से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं... यह… pic.twitter.com/iEXugb2L7I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2025
हिंदुओं को डराने की कोशिश कर रही हैं...
मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस चुपचाप बैठी हैं। ममता बनर्जी यहां बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। हिंदुओं को डराने की कोशिश हो रही हैं। हिंदू समाज हजारों सालों से लड़ता आया है और लड़ेगा। गृह मंत्री जी को सब मालूम है।#WATCH उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "पुलिस कुछ नहीं कर रही है, ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस चुपचाप बैठी है और ममता बनर्जी यहां बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। हिंदुओं को डराने की… pic.twitter.com/bSeJphGxRv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2025