MP Congress Committee : कांग्रेस की मजबूती के लिए 'नया प्रोजेक्ट' तैयार, क्या राहुल गांधी की मॉनिटरिंग से गुटबाजी हो जाएगी कम?
MP Congress Committee: मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पार्टी आला कमान ने गुजरात और मध्य प्रदेश एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी ग्रामीण स्तर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला एवं कॉलोनी कमेटी गठित करने जा रही है, ताकि सूबे में घर-घर में कांग्रेस की पहुंच बन सके। पार्टी इस प्रोजेक्ट पर इसलिए जोर-शोर से जुटी है, क्योंकि प्रदेश में लंबे समय से सत्ता से दूर है। यही वजह है कि चुनाव भले ही दूर है लेकिन अभी से जड़ से मजबूत करने में जुटी है। मध्य प्रदेश और गुजरात में लंबे समय से पार्टी सत्ता से दूर है। यही वजह है कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग राहुल गांधी खुद करेंगे।
MP में बड़े बदलाव की तैयारी में कांग्रेस
राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी गुटबाजी की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन, कांग्रेस अब संगठनात्मक पदों को ताकतवर बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए सबसे सूबे में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष को संगठनात्मक ढांचे (MP Congress Pilot Project) में विधायक से बड़ा माना जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में कई जिलों में बड़े बदलाव की भी तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कई जिलध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने के लिए पार्टी ने प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों के साथ पार्टी में ग्रामीण स्तर पर भी बदलाव करने की तैयारी में है।क्या कहना है PCC चीफ जीतू पटवारी का?
इस बाबत मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है, "हमें खुशी है कि मध्य प्रदेश को संगठनात्मक सुधार (MP Congress Committee) के लिए एक मॉडल राज्य के रूप में चुना गया है। इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी हरीश चौधरी और पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक करने वाले हैं। पार्टी जल्द ही एक बड़ा अधिवेशन करने की तैयारी में है। उसी अधिवेशन में पंचायत और मोहल्ला-कॉलोनी कांग्रेस कमेटियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।"संगठन में नई ऊर्जा भरेंगे! जनहित के लिए मिलकर लड़ेंगे! pic.twitter.com/hFGOtcErrh
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 22, 2025