Delhi सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश-विदेश में सामूहिक उपवास, सांसद विधायक-मंत्री होंगे शामिल
Delhi: दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश से लेकर विदेश तक आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। आप के आह्वान पर रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास शुरू होगा। इसकी शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी आदि शामिल होगें।
जंतर मंतर पर 10 बजे से अनशन
आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज जंतर मंतर पर जमा होंगे। जहां सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास कार्यक्रम शुरू होगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में काम करनेवाले सिविल सोसायटी के लोग भी जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा देश-विदेश में केजरीवाल के समर्थक पार्टी के सामूहिक उपवास में हिस्सा लेंगे।CM @ArvindKejriwal की साज़िशन गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ देश और दुनियाभर में केजरीवाल समर्थक रखेंगे उपवास‼️
🗓️तिथि: 7 April 🕙समय: 10 AM#KejriwalKeLiyeUpwas7April #केजरीवाल_के_लिए_उपवास_7अप्रैल pic.twitter.com/MFmATLwCaE — AAP (@AamAadmiParty) April 6, 2024