साजिश रच रहे अमित शाह’, ममता बनर्जी ने मोदी को दी चेतावनी, बोलीं....हो रहा कुछ बड़ा!
Mamta Banerjee : मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी-बिहार के वीडियो दिखा बंगाल को बदनाम करने की साजिश हो रही है। इससे पहले भी इस (Mamta Banerjee )मामले में बोलते हुए सीएम ममता ने बीजेपी पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने कहा....मैं INDIA टीम(INDIA गठबंधन) से अपील करूंगी कि आइए हम एकजुट रहें, हम एक साथ साहसपूर्वक लड़ें। यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, इसका प्रभाव हर किसी पर पड़ेगा। आज आपके खिलाफ हो रहा है कल किसी और के खिलाफ होगा। अब ये UCC लाना चाहते हैं…आप मुसलमानों के खिलाफ हैं लेकिन सऊदी अरब में आप मुसलमानों से मिलते हैं… अगर आप दुबई, UAE जाते हैं तो आप वहां किसकी मेहमाननवाजी लेते हैं… आप अपने देश में एक बात और बाहर दूसरी बात करते हैं…
केंद्र सरकार पर बोला जुबानी हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को चुनौती देती हूं कि उन्होंने वक्फ कानून इतनी जल्दबाजी में क्यों पारित किया? क्या उन्हें बांग्लादेश की स्थिति नहीं पता है? क्या आपने बंगाल में दंगे कराने के लिए लोगों को बाहर से बुलाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल नहीं किया? बीएसएफ ने क्यों हिंसा नहीं रोकी? ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मोदी जी से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो अमित शाह को कंट्रोल करें। अमित शाह हमारे खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या होगा जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे?#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी ने कहा, "हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हैं। मैं रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद में विश्वास करती हूं... मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अगर भाजपा की बात पर उत्तेजित होकर बंगाल में कोई अशांति पैदा करना चाहता है तो उसे… pic.twitter.com/L6AOIUjr0K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2025