महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल? CM फडणवीस के साथ टकराव के बीच एकनाथ शिंदे बोले 'हल्के में मत लेना'
CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है। जानें, क्या महायुति सरकार में सबकुछ ठीक है या नहीं?
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी बबाल मचा हुआ है। अटकलें यह हैं कि महायुति सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। हाल ही में फडणवीस द्वारा बुलाई गई बैठकों में शिंदे की गैरमौजूदगी और उनकी हालिया बयानबाजी ने इस सियासी खींचतान को और हवा दे दी है। शिंदे ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें हल्के में न लिया जाए, क्योंकि 2022 में जब ऐसा किया गया था, तब उन्होंने सरकार गिरा दी थी। वहीं एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में दिए गए अपने पहले भाषण की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उनका दावा सही साबित हुआ और महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें भाजपा को 132, शिवसेना (शिंदे गुट) को 57 और एनसीपी (अजित पवार गुट) को 41 सीटें मिलीं। शिंदे ने यह बयान देकर संकेत दिया कि उन्हें कम आंकना किसी के लिए भी घातक हो सकता है।
Nagpur, Maharashtra: Deputy CM Eknath Shinde says, "I am a worker, a simple worker, but I should be seen as a worker of Balasaheb and Dighe Saheb. When I was taken lightly, I changed the government in 2022 and brought a government that reflects the people's will..." pic.twitter.com/4qTp1xnsOZ
— IANS (@ians_india) February 21, 2025