महाकुंभ में स्नान करती लड़कियों के वीडियो लीक! अखिलेश यादव ने चिंता जताते हुए सरकार को घेरा
महाकुंभ 2025 में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक और बेचे जाने की खबर से हड़कंप।
MahaKumbh Girls Bathing Photo & Video: महाकुंभ 2025 में स्नान करने आईं महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर बेचे जाने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इसे "घोर निंदनीय" बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और महिला आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नान और कपड़े बदलने के दौरान महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। इन आपत्तिजनक सामग्री तक पहुंचने के लिए लोगों से 1999 से 3000 रुपये तक शुल्क वसूला जा रहा है।
'सरकार नारी गरिमा की रक्षा में विफल': अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को भाजपा सरकार की "विफलता" करार देते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान पर गहरी चोट है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस "गोरखधंधे" से टैक्स कमाकर इसमें हिस्सेदार बन रही है? अखिलेश ने महिला आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने एक्स पर किए ट्वीट में कहा कि 'महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, क्या सरकार इस ऑनलाइन बिक्री से जीएसटी कमाकर इस गोरखधंधे की हिस्सेदारी नहीं बन रही है'।ये एक अति अशोभनीय एवं संवेदनशील मामला है कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य… pic.twitter.com/ew8uD9XQxX
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2025