Loksabha Election 2024 Pm Modi Churu: पीएम मोदी का शेखावाटी में शंखनाद...बोले- तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिला ही नहीं पूरा परिवार सुरक्षित हुआ
Loksabha Election 2024 Pm Modi Churu : चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान में दूसरी विजय शंखनाद सभा की। उन्होंने वीरों की धरती शेखावाटी के चूरू में कहा कि पिछले 10 साल में जो कुछ हुआ है, वो तो ट्रेलर है। आप होटल में जाते हैं तो पहले एपेटाइजर लाया जाता है। इसमें कई चटाकेदार चीजें परोसी जाती हैं, तो लगता है इतना आ गया कि इससे तो पेट ही भर गया, अब खाना क्या खाएंगे ? ऐसे ही मोदी ने अब तक जो किया है, वो तो एपेटाइजर है। अभी तो पूरी खाने की थाली आनी बाकी है। बहुत करना है...बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।
कुदरत इशारा कर रही हवा का रुख किस तरफ
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राम राम सा...भारत माता की जय..शक्ति स्वरुपा जीण माताजी, सालासर बालाजी महाराज, बाबा खाटूश्याम जी और वीर गोगाजी महाराज को राजस्थान अंदाज में म्हारो बारंबार प्रणाम कहते हुए की। उन्होंने कहा कि यह वीर बेटों को जन्म देने वाली वीर वीरांगना माताओं की पवित्र भूमि है। गर्मी और धूप ने हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन आज मौसम जरा ठीक है और जब कुदरत साथ देती है, तो इशारा भी करती है कि हवा का रुख किस तरफ है।नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया है
पीएम मोदी ने कहा कि इस सभा में राजस्थान के किसान, नौजवान और आप सभी माताएं-बहनें इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने आए हैं। पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज दिल्ली से नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने यहां आया है। जब नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगता है तो आप लोग छप्पर फाड़कर दे देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश खस्ताहाल में था। कांग्रेस के बड़े बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। मैंने तय किया कि हालात बदलने होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैसा इतना बड़ा संकट आया। इसी संकट में हम भारतीयों ने अपने देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। चुनौतियों को चुनौती देना ही तो हमारी मिट्टी की ताकत है।PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "...जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है...जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है.@narendramodi #pmmodi #chururajasthan #pmmodispeechlive #ottindia pic.twitter.com/PGkJtcbBGD
— OTT India (@OTTIndia1) April 5, 2024
अपनी करनी पार उतरणी
पीएम मोदी ने कहा राजस्थान में कहते हैं अपनी करणी पार उतरनी। हमने परिश्रम किया और परिणाम लाकर दिखा दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए। यह घर महिलाओं के नाम पर हैं। जल जीवन मिशन से राजस्थान में 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। राजस्थान के साढ़े चार करोड़ जरुरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए वो हमने 10 साल में करके दिखाए। इसलिए कहता हूं नीयत सही तो नतीजे सही।मोदी की गारंटी की चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे पूरी होती है और कितनी रफ्तार से पूरी होती है। राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है। गरीब महिलाओं के लिए सस्ते उज्जवला गैस सिलेंडर की गारंटी पूरी हो गई है। कांग्रेस पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच की गारंटी पूरी हो गई है। पेयजल- सिंचाई के पानी की समस्या खत्म करने की गारंटी दी थी। इसे पूरा करने के लिए ईआरसीपी तेजी से काम हो रहा है। हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता साफ कर दिया है।तीन तलाक कानून से की मुस्लिम परिवारों की रक्षा
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की धरती पर शेखावाटी के जवानों की शहादत भी हुई थी। वो कश्मीर जहां राजस्थान के वीरों का रक्त बहा...आज जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया है। तीन तलाक पर कानून लाकर हमने मुस्लिम महिलाओं की ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की रक्षा की है। पहले परिवार सोचता था कि बेटी की शादी तो कर दी है, कुछ साल बाद पति तीन तलाक दे देगा तो बेटी का क्या होगा। पूरा परिवार इस मुसीबत में जिंदगी गुजारता था। लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी संसद में पारित कर दिया।'मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है'-पीएम नरेन्द्र मोदी!@narendramodi #pmmodi #chururajasthan #pmmodispeechlatest #ottindia pic.twitter.com/8TERDXHXRU
— OTT India (@OTTIndia1) April 5, 2024