Loksabha Election 2024 Kota : धारीवाल का बिरला पर निशाना, बोले 'इतना बड़ा पद मिला लेकिन इच्छा शक्ति रही शून्य', कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उड़ाए खिलौना हवाई जहाज
Loksabha Election 2024 Kota : कोटा। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि ओम बिरला यह बताएं कि 10 साल में उन्होंने क्या काम किए हैं जो जनता उनको वोट दे। धारीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कोटा बूंदी की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भेजा और वह इतने बड़े पद पर भी स्थापित हुए। लेकिन उनकी कोटा बूंदी की प्रति इच्छा शक्ति शून्य रही इसी का नतीजा है कि आज जनता उनसे हिसाब मांग रही है और वह मोदी मोदी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल होगा मतदान, 8 केन्द्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर