Loksabha Election 2024 Betul MP : एमपी की बैतूल सीट पर टला लोकसभा चुनाव, बसपा प्रत्याशी की मौत के बाद अब वोटिंग की नई तारीख होगी तय
Loksabha Election 2024 Betul MP : बैतूल। मध्यप्रदेश की बैतूल- हरदा लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान नहीं होगा। यहां निर्वाचन आयोग मतदान की नई तारीख तय करेगा। यह फैसला बैतूल सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद लिया गया है। मध्यप्रदेश की बैतूल हरदा से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया। अशोक को जब हार्ट अटैक आया, तब वह घर पर ही थे। हार्ट अटैक आने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें : Loksabha Elections 2024 कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ज्वॉइन सकते हैं BJP!