Loksabha Election 2024 Betul MP : मध्यप्रदेश की बैतूल सीट के लिए नए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 12 अप्रैल से नामांकन, 7 मई को मतदान
Loksabha Election 2024 Betul MP : बैतूल। मध्यप्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान स्थगित होने के बाद अब मतदान की नई तारीख का ऐलान हुआ है। चुनाव आयोग ने यहां मतदान की नई तारीख तय कर दी है। यहां अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 मई को होगा। मध्यप्रदेश की बैतूल हरदा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया। जिसके बाद यहां 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया था। अब यहां के लिए चुनाव आयोग ने नई तारीख के साथ चुनाव कार्यक्रम जारी किया है।