Loksabha Election 2024 Barmer Jaisalmer Seat : निर्दलीय विधायक बनने के बाद लोकसभा के मैदान में 26 साल के रविंद्र भाटी...गुजरात में प्रवासियों से मांगे वोट
Loksabha Election 2024 Barmer Jaisalmer Seat : बाड़मेर। लोकसभा चुनाव के महासंग्राम के बीच पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भाटी बाड़मेर की शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक बनने के बाद अब बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। राजस्थान की बाड़मेर- जैसलमेर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव मैदान में है, तो शिव से निर्दलीय विधायक बने रविंद्र भाटी ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोक रखी है। ऐसे में यहां रोचक त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। यह भी पढ़ें : PM Modi की छत्तीसगढ के बस्तर में चुनावी जन सभा, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी गरजेंगे पीएम मोदी https://twitter.com/OTTIndia1/status/1777255045689466927?t=G6LQJ9ShUFEGnt3-wfRPvg&s=19