Loksabha Election 2024 Alwar Rajasthan : वोटों की फसल के लिए नेताजी के जतन...खेत में बहाया पसीना, काटी गेहूं की फसल
Loksabha Election 2024 Alwar : अलवर। लोकसभा चुनाव में वोटों की फसल अच्छी हो...इसलिए नेताजी तरह- तरह के जतन कर रहे हैं। कोई महुआ के फूल चुन रहा है, तो कोई चाउमीन बना रहा है। इस बीच अलवर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव भी खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करते नजर आए।
भरी दोपहर में नेताजी ने काटी फसल
केंद्रीय मंत्री और अलवर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव मंगलवार को मुंडावर क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें खरेटा गांव के एक खेत में महिलाएं गेहूं की फसल काटती दिखीं, नेताजी ने भी इस मौके को नहीं छोड़ा और भरी दोपहर में महिला किसानों के साथ गेहूं की फसल काटने लगे। यह भी पढ़ें : Child Swallowed Bottle Cap Karauli Rajasthan: खेल-खेल में अटकीं बच्चे की सांसें नहीं तो चली जाती जान, कहीं आप तो नहीं बरतते ऐसी लापरवाही?ग्रामीणों ने सराहा नेताजी का जतन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गांव में महिला किसानों के साथ गेहूं की फसल काटते देख ग्रामीण भी चौंक गए। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने नेताजी के इस जतन को सराहा और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए।भूपेंद्र यादव ने भरी दुपहरिया में, लावणी कर बहाया पसीना, गेहूं की कटाई करते लोगों से की बात, वीडियो वायरल@byadavbjp #BJP #viralnews #latestnewstoday #BJP4India #OTTIndia pic.twitter.com/sXwLQN5ahd
— OTT India (@OTTIndia1) April 9, 2024