Akshay Kanti Bam Join BJP: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन लिया वापस, BJP में शामिल
Akshay Kanti Bam Join BJP: इंदौर। लोकसभा चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षत कांति बम ने अपना नमांकन वापस ले लिया है। अक्षत बम के सामने मैदान में भाजपा के शंकर लालवानी मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षत बम ने बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच करके अपना नमांकन वापस लिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने किया एक्स
जिसके बाद अक्षत कांति बम (Akshay Kanti Bam) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बात की जानकारी बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। pic.twitter.com/1isbdLXphb
— Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) April 29, 2024
कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल
अक्षय कांति बम के कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थामने को लेकर बीजेपी खुश नजर आ रही है। जब अक्षय कांति बम बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में बीजेपी नेता सहित अन्य लोग बीजेपी कार्यलय पहुंच गए। जहा मंत्री तुलसी सिलवात ने कांग्रेस को जमकर कोसा ओर अक्षत कांति बम के बीजेपी में आने पर खुशी जताई है। बीजेपी के नरेंद्र सलूजा सहित अन्य लोगो ने जमकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।आज इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है, इसलिए उनके उम्मीदवार भी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
- माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/lkXiNc92xU — Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 29, 2024
बीजेपी नेताओं के घटना पर बयान
इस घटना पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अक्षय कांति बम का पार्टी में स्वागत है। इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है। इसलिए उनके उम्मीदवार पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इंदौर के महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित है। बीजेपी इंदौर में पहले ही चुनाव जीत रही थी।अक्षय कांति बम पर कांग्रेस में बवाल, MP कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने टिकट बंटवारे पर खड़े किए सवाल...@INCMP @BJP4MP @AkshayKantiBam #devendrasinghyadav #Congress #MP #BJP #akshyakantibam pic.twitter.com/fhTKlULE0C
— MP First (@MPfirstofficial) April 29, 2024