Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi in MP एमपी के शहडोल औऱ मंडला से राहुल गांधी करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत, आदिवासी सीटों पर है नजर
Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi in MP:भोपाल। पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दंगल शुरू हो गया है। हर पार्टी अपनी-अपनी तरह से मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रहा है। मध्यप्रदेश में लड़ाई दिन पर दिन रोचक होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जबलपुर में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई तो अब बारी है राहुल गांधी की। राहुल गांधी आज यानी 8 अप्रैल को मध्यप्रदेश में हुंकार भरेंगे। राहुल गांधी एमपी के शहडोल और मंडला लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को चुनावी मैदान में है। राहुल ने पहले शहडोल और मंडला को ही क्यों चुना दरअसल राहुल गांधी ने पहले फेज में होने वाली सीटों में से पहले उन सीटों पर फोकस किया है जहां आदिवासी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। शहडोल और मंडला दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां भारी संख्या में आदिवासी मतदाता है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष मे जमकर मतदान किया था। शहडोल सीट पर कांग्रेस को जीत भी मिली थी। राहुल गांधी चाहते है कि 2009 का जादू इसबार फिर चल जाए। यहां आपको बताते चलें कि राहुल गांधी मंडला लोकसभा क्षेत्र के सिवनी और केवलारी विधानसभा क्षेत्र के घंसौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर शहडोल के बाणगंगा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।