भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी-20 आज, टीम इंडिया की सीरीज जीत पर रहेगी नज़र
IND vs AUS 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कुछ ही देर में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली थी। लेकिन भारत ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाना है। इस मैच पर सीरीज का फैसला निर्भर करेगा।