गुजरात चुनाव दूर, पर विपक्ष ने तगड़ी शुरुआत की; अखिलेश और केजरीवाल ने किया बीजेपी पर हमला!
Gujarat Model Criticism: गुजरात में विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन विपक्षी दलों ने अभी से सियासी माहौल गरमान प्रारंभ कर दिया है। हाल ही कांग्रेस ने अहमदाबाद में पार्टी अधिवेशन आयोजित कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है...और अब बीजेपी के चर्चित गुजराम माॅडल पर विपक्ष ने सीधे हमले तेज कर दिए है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक रिपोर्ट के हवाले गुजरात माॅडल की अलोचना करते हुए लिखा...गुजरात मॉडल ही फेल हो गया। (Gujarat Model Criticism)राज्य के 157 स्कूलों में 10 की कक्षा की बोर्ड परीक्षा में एकछात्र भी पास नहीं हुअा। वहीं इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दखल देते हुए भाजपा की शिक्षा व्यवस्था को निशाने पर लिया है। साफ है जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, गुजरात माॅडल पर राजनीतिक घमसान ओर तेज होगा।
भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे!
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात मॉडल ही फेल हो गया। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे! अखिलेश के इस हमले पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी साथ दिया, सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये गुजरात मॉडल है। ये बीजेपी मॉडल है जो ये पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ये डबल इंजन मॉडल है। आगे लिखा पूरे देश को ये अनपढ़ रखना चाहते हैं। आप मुझे एक राज्य बता दीजिए जहां इनकी सरकार हो और इन्होंने वहां शिक्षा का कबाड़ा ना किया हो। इसी मॉडल के तहत अब ये दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को भी ध्वस्त करने में लगे हैं।गुजरात मॉडल ही फ़ेल हो गया… गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे! pic.twitter.com/koGFpTfwuS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 12, 2025