Lok Sabha Election 2024: भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन रैली में ऊंट की सवारी करना पड़ा भारी, निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस
Lok Sabha Election 2024: बांसवाड़ा। लोक सभा चुनाव के नामांकन के दौरान 3 अप्रैल को भारत आदिवासी पार्टी ने रैली निकाली थी। इस रैली के दौरान प्रत्याशी राजकुमार रोत के ऊंट की सवारी करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस थमा दिया है। इस मामले पर भाजपा के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने पशु क्रूरता की श्रेणी में बता जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव को पत्र दिया था।
राज कुमार रोत का नामांकन
राजस्थान के बांसवाड़ा (Lok Sabha Election 2024) से भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राज कुमार रोत के नामांकन के दौरान रैली निकाली थी। इस दौरान रैली में ऊंट की सवारी करके नामांकन करवाने पहुंचे थे। जिसको भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने पशु क्रूरता की श्रेणी में बताया था। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव को पत्र भी दिया था। वहां रोड शो के दौरान ऊंट पर सवारी करना पशु क्रूरता के श्रेणी में आता है।ऊंट पर बैठकर नामांकन के लिए गए बीएपी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस!@roat_mla #RajasthanNews #LokSabhaElections2024 #RajkumarRoat #BAP #nomination #OTTIndia pic.twitter.com/fq6GnNIiRa
— OTT India (@OTTIndia1) April 6, 2024