मध्य प्रदेश: इंदौर में दिलदहला देने वाली घटना, एक मकान में लगी भयानक आग, 6 लोगों की मौत

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई हैं। इंदौर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स के रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-18 02:30 GMT

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई हैं। इंदौर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स के रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी चलाया जा रहा हैं। इस घटना की प्रारंभिक जांच में चार्जिंग प्वाइंट में स्पार्क से आग लगने की बात सामने आ रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दें इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं। घटना की जानकारी के बाद तुरंत बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंदौर के डीएम भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है।

कार चार्ज बनी हादसे का कारण..?

फिलहाल इंदौर में में हुई इस घटना से इलाके में काफी शोक नज़र आ रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि ये आग घर के अगले हिस्से में लगने से परिवार के लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। शुरूआती जांच में सामने आया हैं कि घटना के समय घर के ग्राउंड फ्लोर पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण हो सकती है। हालांकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Tags:    

Similar News