केरल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को दिया टिकट

Kerala BJP Candidates List 2026: भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-17 04:10 GMT

Kerala BJP Candidates List 2026: भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। भाजपा ने सोमवार को देर शाम जारी की इस पहली सूची में 47 नामों की घोषणा की हैं। इसमें कई बड़े नाम और कई युवा चेहरों को भी मौका दिया हैं। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर जारी भाजपा की इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का नाम शामिल भी हैं।

नेमोम से राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने केरल चुनाव के लिए भी इस बार ख़ास रणनीति बनाई हैं। पिछले चुनाव में भाजपा केरल में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ती नज़र आ सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से टिकट से दिया गया हैं। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन काझाकोट्टम से टिकट दिया गया है।

नव्या हरिदास को भी मिला टिकट

केरल चुनाव के लिए जारी बीजेपी की इस सूची में नव्या हरिदास का भी नाम शामिल हैं। वायनाड लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा था, लेकिन वो बड़े मार्जिन से चुनाव हार गई थी। अब नव्या हरिदास को एक बार फिर टिकट दिया है। नव्या को कझिकोड उत्तर से उम्मीदवार बनाया है।

9 अप्रैल को केरल में मतदान होगा

बता दें हाल ही में चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में के लिए चुनाव तारीखों का एलान किया था। इसमें केरल में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। केरल विधानसभा में 140 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 71 है। पिछले चुनाव में वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने 99 और कांग्रेस गठबंधन ने 41 सीटें जीती थीं।

Tags:    

Similar News