LG से मिलने पहुंची Delhi New CM रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
रेखा गुप्ता( Delhi New CM) को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
दिल्ली को 27 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। आज देर शाम BJP की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता (Delhi New CM) के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसके बाद वह सीधे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात करने पहुंची। बता दें कि LG से मिलकर दिल्ली की नई CM ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। अब कल दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
LG से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया
विधायक दल की बैठक खत्म होने के पश्चात रेखा गुप्ता सीधे दिल्ली के LG से मिलने पहुंची। उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। इसके बाद उपराज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन की अनुमति दे दी।#WATCH दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के अन्य नेता दिल्ली एलजी ऑफिस पहुंचे। pic.twitter.com/CVvVAGiJ4Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025