दिल्ली का नया मुख्यमंत्री: खुलने वाला है नाम का पिटारा, RSS ने क्यों सुझाया रेखा गुप्ता का नाम?
भाजपा विधायक दल की बैठक में आज शाम 7 बजे तय होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री। क्या पहली बार महिला मुख्यमंत्री बनाएगी भाजपा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब राजधानी को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सूत्रों के अनुसार, शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, प्रवेश वर्मा और आशीष सूद भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम?
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान महिला वोटर्स पर विशेष फोकस था, जिसमें भाजपा को भारी समर्थन मिला। इसी के चलते भाजपा और RSS ने मिलकर महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने का फैसला किया। रेखा गुप्ता, जो पहली बार विधायक बनी हैं, इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं।कोई दावेदार नहीं सब पार्टी तय करेगी: रेखा गुप्ता
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता का इस मुद्दे पर कहना है कि भाजपा में सीएम पद का कोई भी दावेदार नहीं है। यह सब पार्टी तय करती है, जिसे भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी के सीएम के साथ दिल्ली में एक नया अध्याय शुरू होगा। दिल्ली बहुत सारे विकास कार्यों के साथ एक नई कहानी लिखेगी, लोगों को अधिकार मिलेंगे, सभी काम होंगे। कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बहुत उत्साह है। लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। 26 साल बाद दिल्ली अपनी क्षमता का एहसास करने के लिए तैयार है। हमारे पास बहुत सारी विकास योजनाएं हैं और समय आ गया है।VIDEO | When asked about whether she is a contender for Delhi CM, BJP MLA Rekha Gupta (@gupta_rekha) says, "Nobody is contender, party decides, whoever will be given responsibility, will be doing the job with commitment. I have full confidence that with a BJP CM, a new chapter… pic.twitter.com/ioUJ3Rqm61
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2025