लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी आज शुक्रवार सुबह 11.30 बजे घोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र 5 न्याय और 25 गारंटी पर आधारित हो सकता है। इसके बाद अगले दिन जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की गई है। जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होकर घोषणा पत्र जारी करेगें।
यह वादा कर सकती पार्टी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र 5 न्याय और 25 गारंटी पर आधारित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय के तहत पांच गारंटी की बात की है। उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के हिस्सेदारी न्याय में जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की गारंटी शामिल हो सकती है।
न्यूनतम मजूदरी की होगी गारंटी
कांग्रेस किसान न्याय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग का गठन और जीएसटी मुक्त खेती का वादा कर सकती है। देश में कांग्रेस श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा कर सकती है। वहीं नारी न्याय के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े: वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया नामांकन, बहन प्रियंका गांधी रही साथ मौजूद जयपुर एवं हैदराबाद में जनसभाएं
इसके अगले दिन जयपुर एवं हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हो घोषणापत्र जारी करेंगे। राजस्थान के जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। वहीं हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संबोधित करेंगे।