Rahul Gandhi in Tamil Nadu: चुनावी सभा के बीच रात को मिठाई की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, गुलाब जामुन खरीदते वीडियो वायरल
Rahul Gandhi in Tamil Nadu: सिंगनल्लूर। देश में लोक सभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियां चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियों में व्यस्त है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां रैली से समय निकाल करके शुक्रवार रात अचानक सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। वहां से 20 से 30 मिनट रुके और एक किलो मिठाई खरीदी। यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजद का घोषणापत्र जारी, तेजस्वी बोले एक करोड़ सरकारी नौकरी का वादा
गांधी मिठाई की दुकान पर पहुंचे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Tamil Nadu) के अचानक दुकान पर पहुंचने से मिठाई दुकान मालिक बाबू हैरान हो गए। दुकान के मालिक बाबू ने राहुल गांधी के दुकान पर पहुंचने पर कहा कि राहुल गांधी आए तो हम हैरान हो गए, वह एक रैली के लिए कोयंबटूर आए थे, राहुल गांधी को गुलाब जामुन बहुत पसंद है, हमारी दुकान पर राहुल गांधी ने मशहूर मिठाई मैसूर पाक का स्वाद चखा, जिसके बाद गुलाब जामुन और मैसूर पाक पैक करवा करके दुकान से लेकर गए है।Shri @RahulGandhi gifts famous Mysore Pak to Shri @mkstalin. Celebrating the loving relationship he shares with the people of Tamil Nadu. pic.twitter.com/Lw8vYrCC8L
— Congress (@INCIndia) April 12, 2024