Lok Sabha Election 2024 मेें अमेठी से लड़ सकते रॉबर्ट वाड्रा! सांसद स्मृति ईरानी को लेकर बोले...
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। उद्योगपति और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में शामिल होने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से परेशान हैं। वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वापस आए। वह अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी सहित किसी भी नेता को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। यह भी पढ़े: वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया नामांकन, बहन प्रियंका गांधी रही साथ मौजूद
अमेठी के लोग गांधी परिवार के साथ
रॉबर्ट वाड्रा (Lok Sabha Election 2024) ने आगे कहा कि अमेठी के लोग सांसद स्मृति ईरानी से परेशान हैं। वह चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वापस आए। वह उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी सहित कोई भी नेता को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, उन्हें लोग राजनीति में देखने के इच्छुक हैं, उनको भले ही कोई पार्टी में शामिल होना पड़े।Delhi | On UP's Amethi Lok Sabha constituency, Robert Vadra says, "...The people of Amethi expect me to represent their constituency if I decide to become a member of Parliament...For years, the Gandhi family worked hard in Rae Bareli, Amethi and Sultanpur...The people of Amethi… pic.twitter.com/2kdmgQtrvv
— ANI (@ANI) April 4, 2024