CM Arvind Kejriwal in Court: केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, बोले- पीएम जो कर रहे, वो देश के लिए अच्छा नहीं...
CM Arvind Kejriwal in Court: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से फिर एक बार 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया है। इस बार कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। यह भी पढ़े: आज से बदल गए रेलवे से लेकर टैक्स तक के नियम, यहां देखें
15 दिन न्यायिक हिरासत बढ़ी
अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता सौरभ, आतिशी, गोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे। बता दे बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी। एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। आपको बता दे कि ईडी ने 21 मार्च दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।#WATCH दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से ले जाया गया। pic.twitter.com/lXXUnawe2m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024