पार्टी गई तो घर भी लेंगे?… चिराग पासवान का चाचा पारस पर वार, सियासी रिश्ते और कड़वे!
Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी में सियासी दरार के बाद अब यह ठकराव परिवारिक संपत्ति तक पहुंच गया है। एक तरफ जहां दिल्ली की राजनीती में चाचा भतीजे के बीच तलवारें पहले ही खिंच चुकी है, वहीं अब पारिवारिक मोर्चे पर तनाव और बयानबाजी तेज हो गई है। खगड़िया के अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बाद फिर अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चाची पर सीधा हमला बोला है। (Chirag Paswan) उनका आरोप है कि पहले पार्टी तोड़ी गई, अब घर तोड़ा जा रहा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए मुझे और मेरी मां को दिल्ली वाले घर से निकाला गया, और अब आर्थिक लालच के चलते मेरी बड़ी मां को भी परेशान किया जा रहा है।
पशुपति पारस पर लगाए ये आरोप
बता दें कि यह विवाद रामविलास पासवान की संपत्ति और परिवार के बीच चल रहे तनाव का हिस्सा है। चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि उनके चाचा और चाची ने उनकी बड़ी मां को पैतृक घर से बेदखल करने की कोशिश की और उनके कमरों में ताला लगा दिया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि “यह परिवार का मामला है, लेकिन इस तरह से खुलेगा तो बहुत सी बातें सामने आएंगी, जिसका मुझे अभी से दुख है। आने वाले दिनों में इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।पापा की जन्मभूमि "शहरबन्नी" में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से… pic.twitter.com/liIklRkFRC
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 5, 2025