मोदी-चिदंबरम आमने-सामने! फंड विवाद में गरजे पूर्व मंत्री, प्रधानमंत्री पर कसा तंज...जानें क्या बोले
Chidambaram vs Modi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने पीएम की उस टिप्पणी को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र ने 2014 से पहले की तुलना में तमिलनाडु को तीन गुना ज्यादा फंड दिया है। चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि (Chidambaram vs Modi) अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष का छात्र भी बता देगा कि समय के साथ आर्थिक संकेतक (इकोनॉमिक मेट्रिक्स) स्वाभाविक रूप से बढ़ते हैं, इसलिए यह तुलना भ्रामक है।
मोदी सरकार के 'फंड दावे' को बताया भ्रामक
चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री लगातार कहते हैं कि उन्होंने 2014-24 में तमिलनाडु को 2004-14 की तुलना में अधिक धनराशि दी है। उदाहरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने तमिलनाडु में रेलवे परियोजनाओं के लिए पहले की तुलना में सात गुना अधिक धनराशि दी है। कांग्रेस नेता ने कहा, अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष के छात्र से पूछिए। वह आपको बताएगा कि आर्थिक ‘मेट्रिक' हमेशा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होगा। सकल घरेलू उत्पाद (GDP ) का आकार पहले की तुलना में अब बड़ा है। केंद्रीय बजट का आकार हर साल पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा होता है। सरकार का कुल व्यय हर साल पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा होता है।Hon'ble PM and Central ministers constantly say that they have given more money to TN in 2014-24 than was given in 2004-14
For example, Hon'ble PM said that his government has given for railway projects in TN seven times more money than before Ask a first year student of… — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) April 6, 2025