दिल्ली में चुनावी ड्रामा, आतिशी पर केस दर्ज, केजरीवाल बोले ‘BJP की गुंडागर्दी को बचा रहा चुनाव आयोग
दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और उनके समर्थकों पर आचार सहिंता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है, जिसके चलते गोविंदपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार कल खत्म हो गया लेकिन देर रात तक कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रचार करते दिखे। इससे कई इलाकों में हंगामा भी हुआ। सबसे ज्यादा हंगामा सीएम आतिशी की सीट कालकाजी में हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। एक वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का एक जवान गाड़ियों के लंबे काफिले का वीडियो बना रहा था। जब वह आतिशी के दो समर्थकों के पास पहुंचा, तो उनमें से एक, सागर, ने पुलिसवाले पर हाथ उठा दिया, जिससे उसका मोबाइल गिर गया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी के मुताबिक, 4 फरवरी की रात आतिशी फतेह सिंह मार्ग पर 50-70 समर्थकों और करीब 10 गाड़ियों के साथ मौजूद थीं। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया, जिसके बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम की शिकायत पर गोविंदपुरी थाने में केस दर्ज हुआ। यह मामला बीएनएस की धारा 223 और आरपी ऐक्ट 126 के तहत दर्ज किया गया है। आतिशी ने केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "चुनाव आयोग भी कमाल का है! रमेश बिधूड़ी जी के परिवार वाले खुलेआम आचार संहिता तोड़ रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मैंने इसकी शिकायत कर पुलिस को बुलाया, और उल्टा मेरे ही खिलाफ केस दर्ज कर दिया!" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी पर केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई खुलेआम हो रही गुंडागर्दी की शिकायत करता है, तो उस पर ही पुलिस केस दर्ज कर दिया जाता है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं और बीजेपी की गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं शराब, पैसे और सामान बांटने वालों को रोकने की बजाय उनका समर्थन कर रही हैं। अगर कोई इस गलत काम का विरोध करता है, तो उस पर ही पुलिस और चुनाव आयोग के काम में रुकावट डालने का आरोप लगाकर केस कर दिया जाता है।
समझें क्या था पूरा मामला
पुलिस वालों ने अभी तक तुग़लक़ाबाद गाँव वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया। पर एक लोकल लड़का जो वीडियो बना रहा था, उसको बर्बरता से मारते हुए पुलिस पकड़ कर ले गई।
अब उस वीडियो बनाने वाले को थाने के अंदर पीटा जा रहा है। पुलिस के गुंडा राज का खुला खेल pic.twitter.com/smhNXtqspu — Atishi (@AtishiAAP) February 3, 2025
@ceodelhioffice, @ECISVEEP @dmsoutheastdelhi, @CPDelhi, @AtishiAAP On 04/02/25, at 00:59 hrs, a gathering was reported at Baba Fateh Singh Marg, Govindpuri. HC Kaushal Pal responded & began videography. AAP members Ashmit & Sagar Mehta obstructed & assaulted him. pic.twitter.com/DxNYscIrlW
— DCP South East Delhi (@DCPSEastDelhi) February 4, 2025
आतिशी ने X पर किया ये पोस्ट
चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है!
रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। मैंने शिकायत कर के पुलिस और @ECISVEEP को बुलाया, और इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया! राजीव कुमार जी: आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे https://t.co/UlRiBzbELV — Atishi (@AtishiAAP) February 4, 2025
केजरीवाल ने लगाए चुनाव आयोग पर आरोप
खुले आम हो रही गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया।
तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये official stand है- दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का “काम” आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ ख़ुद गुंडागर्दी करना, बीजेपी की… https://t.co/9dQ3sTcsuZ — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2025