AIMIM: असदुद्दीन ओवैसी माफिया मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे, बेटे को गले लगाया और 40 मिनट तक की बात, फिर सरकार पर साधा निशाना
AIMIM: गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात हो गई थी। इसके बाद शनिवार को मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे-ए-खाक किया गया था। मुख्तार अंसारी के मौत के दो दिन बाद रविवार को एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी घर रात पहुंचे और मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की है। यह भी पढ़े: आज से बदल गए रेलवे से लेकर टैक्स तक के नियम, यहां देखें
असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात
लखनऊ में पार्टी मीटिंग के बाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गाजीपुर का रुख किया। वह देर रात अपने समर्थकों के साथ मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। जहां मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी से मुलाकात की। गाजीपुर पहुंचने के बाद ओवैसी ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया।आज मरहूम #मुख्तार_अंसारी के घर #गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं।
इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी जरूर आएगा।pic.twitter.com/oDQAbwNIiI — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 31, 2024