Acharya Pramod's Attack On Congress : यह गांधी नहीं जिन्ना की कांग्रेस...राहुल गांधी को रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए- आचार्य प्रमोद

Update: 2024-04-09 11:32 GMT
Acharya Pramod's attack on Congress : गाजियाबाद। देश में लोकसभा चुनाव के महासंग्राम का घमासान बढ़ता जा रहा है, सियासी शब्द बाणों से पक्ष –विपक्ष के नेता एक- दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर तीखा कटाक्ष किया है। 
यह गांधी की नहीं जिन्ना की कांग्रेस
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस की ओर से कुछ दिनों पहले जारी घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। यह मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस हो गई है।
राहुल को रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मल्लिकार्जुन खड़गे का मेनिफेस्टो नहीं लगता। यह मुहम्मद अली जिन्ना का मेनिफेस्टो लगता है। पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया ? कांग्रेस के पास ना नीति बची है, ना नीयत बची है, ना नेता बचा है। यह इस देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। आचार्य प्रमोद कृष्णम से जब राहुल गांधी की सीट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए। https://twitter.com/ANI/status/1777406075073089791 यह भी पढ़ें : 
Arvind Kejriwal Live: दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लगा हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
कांग्रेस के टिकट पर दो बार लड़े चुनाव
आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस से काफी पुराना नाता रहा है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा। 2014 में उन्हें कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के संभल से प्रत्याशी बनाया। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से उन्हें लखनऊ से चुनाव मैदान में उतारा गया। लेकिन दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें : 
Lok Sabha Election Badaun: बदायूं सीट पर सपा नेता शिवपाल यादव पीछे हटे, बेटे आदित्य यादव को सौंपी चुनावी कमान
आचार्य को पार्टी से निष्कासित कर चुकी कांग्रेस
आचार्य प्रमोद कृष्णम को पिछले दिनों कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम यूपी के संभल स्थित कल्कि धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें कल्कि धाम का पीठाधीश्वर कहा जाता है। यह भी पढ़ें : Sachin Pilot Attacked BJP Alwar : पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बोले- पहले 25 सीटें भाजपा को दीं राजस्थान को क्या मिला ? अब रिपोर्ट कार्ड देखकर वोट करें

Similar News