अबू आजमी का औरंगजेब प्रेम! बयान पर मचा सियासी भूचाल, फिर लिया यू-टर्न
समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने औरंगजेब को "महान" बताकर विवाद खड़ा कर दिया। शिवसेना और भाजपा के विरोध के बाद उन्होंने बयान वापस ले लिया।
Abu Azmi Controversy: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को "महान" बताकर एक बड़ा विवाद (Abu Azmi Controversy) खड़ा कर दिया है। हालांकि बबाल के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है। आजमी ने दावा किया कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज या संभाजी महाराज के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। Full View यह भी पढ़ें: संभल मस्जिद है 'विवादित ढांचा'?.. इलाहाबाद HC ने आदेश में लिखा, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई दिल्ली में BJP विधायकों का खास कोड 'NM 48', जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों है खास?
मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है - लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई… pic.twitter.com/k7PY0ICe3b
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) March 4, 2025