10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पटना के गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
Bihar Government formation: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला हैं। बिहार चुनाव परिणाम में NDA की बंपर जीत के बाद आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले NDA के विधायक दल का नेता नीतीश कुमार को चुना गया। नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
बता दें बिहार की 18वीं विधानसभा के तहत नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 नवंबर) को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह में नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है।
20 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना गया है। संभावना जताई जा रही है कि सम्राट और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे।
कई नए चेहरों को मिलेगी जगह
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले दो दिनों से NDA के घटक दल मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नए मंत्रिमंडल के लिए NDA के सभी घटक दलों में सहमति बन गई है। इस बार बिहार में नई सरकार के गठन में मंत्रिमंडल में कई नए चहेरे देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि शपथ समारोह 20 नवंबर को होगा।
ये भी पढ़ें:
बिहार चुनाव में कहां तेजस्वी यादव से हुई चूक..? 'MY' फेक्टर भी नहीं चला
बिहार में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल