दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ईरान ने मार गिराया, एक पायलट लापता

Iran israel war: दुनियाभर में अपनी ताकत की धौंस दिखाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही है। अमेरिका-इजरायल दोनों देश मिलकर ईरान को अब तक काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-04 06:28 GMT
Iran israel war: दुनियाभर में अपनी ताकत की धौंस दिखाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही है। अमेरिका-इजरायल दोनों देश मिलकर ईरान को अब तक काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं, लेकिन इस दौरान ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा है। शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मारा गिराया। इसके बाद दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं।

अभी एक पायलट लापता

बता दें ईरान ने अमेरिका के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर एक बार फिर जंग को विकराल रूप दिया है। शुक्रवार को ईरान के हमले में F-15E स्ट्राइक ईगल और फिर A‑10 फाइटर जेट में क्रैश हो गए। इस हमले के बाद एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरा पायलट अभी भी लापता है। इस पायलट की तलाश के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की है।

डोनाल्ड ट्रंप के दावों हो गए फेल

बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावे कर रहे है कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई, जबकि उन्होंने एक और दावा किया था कि यूएस का ईरान के आसमान पर कब्जा हो गया है। अमेरिकी वायुसेना को हवाई क्षेत्र में पूर्ण वर्चस्व हासिल है। लेकिन ईरान ने ईरान का ‘Majid' SAM सिस्टम से अमेरिका के फाइटर जेट F‑15E और A‑10 को मार गिराया।

दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी गोलाबारी

अमेरिका ने अपने फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पायलट के बचाव के लिए ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों को भेजा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अपनी सीमा में दोनों अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी गोलाबारी की। हालांकि वे ईरानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।   

Tags:    

Similar News